ऑपरेशन प्रहार के तहत ही दूसरी कार्रवाई इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में की गई है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक एवं एक युवती बाइक पर सवार होकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने जा रहे हैं। पुलिस नें सूचना मिलते ही योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के नाम अजय पिता करण मालवीय 25 वर्ष निवासी न्याय नगर खजराना, दूसरा तिरु उर्फ़ शंकर पिता केलाश 23 वर्ष और तिरु की पत्नी 22 वर्षीय चांदनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से लगभग 60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6 लाख रूपये से ज्यादा की कीमत बताई जा रही है। आरोपियों की लगभग 80 हजार कीमत की बाइक को भी जप्त किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया गया है।
