
इंंदौर। भारत निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली अजय भादू ने इंदौर में मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संभागायुक्त माल सिंह,कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी, संयुक्त संचालक डॉ. आर आर पटेल भी मौजूद थे। भादू ने इंदौर में की गई व्यवस्थाओं को सराहना करते हुए सभी कार्यों पर संतोष जताया।
