ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की संबंधित थानों के साथ संयुक्त दो कार्यवाही में, अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले कुल 04 आरोपीगण धाराएं।
✓दोनो प्रकरणों में आरोपीयो के कब्जे से कुल 60 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 08 ग्राम MDMA ड्रग व 01 दो पहिया वाहन एवं 01 चारपहिया वाहन (कुल मशरूका 15 लाख रुपए) जप्त ✓आरोपीगण इन्दौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रों के युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था ।
✓दोनो प्रकरणों में आरोपीयो के कब्जे से कुल 60 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 08 ग्राम MDMA ड्रग व 01 दो पहिया वाहन एवं 01 चारपहिया वाहन (कुल मशरूका 15 लाख रुपए) जप्त
✓आरोपीगण इन्दौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रों के युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था ।
✓आरोपी शंकर उर्फ तिरु के विरूद्ध इंदौर शहर के थाना खजराना, विजय नगर, हीरानगर, छोटी ग्वालटोली आदि में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, डकैती की योजना, जान से मरने की धमकी, लड़ाई झगड़े, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट जैसे गंभीर 11 अपराध पहले से है पंजीबद्ध ।
क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, विजय नगर थाना क्षेत्र के शहीद पार्क होते हुए रेडिसन चौराहे के पास से आदतन आरोपी तिरू उसकी पत्नी चांदनी और दोस्त अजय तीनों बिना नंबर की मोटर साइकिल पर सवार होकर वाहन के टूल बॉक्स में ब्राउन शुगर छुपाकर तस्करी करने हेतु निकलने वाले है। जिसपर क्राईम ब्रांच व थाना विजय नगर की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान से आरोपीगणों को घेराबंदी कर पकड़ा , जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (1).तिरु उर्फ शंकर पिता कैलाश कोशल निवासी रवि जगृति,विजय नगर, इंदौर, एवं महिला आरोपी(2).चांदनी कौशल पति शंकर उर्फ तिरू निवासी रवि जगृति,विजय नगर, इंदौर एवं (3).अजय पिता किरण इरवा निवासी सेक्टर सी न्याय नगर,खजराना इंदौर का बताया ।
आरोपीगणों की नियमानुसार तलाशी लेते उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” कुल 60 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 06 लाख रू) एवं 01 बिना नंबर की मोटरसाइकिल (कुल मशरूका करीब 07 लाख) जप्त कर, आरोपीयो के विरूद्ध थाना विजयनगर पर अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
(2). इसी अनुक्रम एक अन्य सूचना में क्राइम ब्रांच टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति एम.डी.एम.ए . ड्रग की तस्करी करने की फिराक में जाता मिला। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना सदर बाजार की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम (1). शाहरुख़ पिता अय्यूब खान नि. 21 साउथ बजरिया सदर बाजार इंदौर का बताया । मौके पर आरोपी की गाड़ी की तलाशी लेते गाड़ी में रखे अवैध मादक पदार्थ (एम.डी.एम.ए. ) कुल 08 ग्राम व एक अर्टिगा गाड़ी (कुल मशरूका करीब 08 लाख) जप्त की गयी, आरोपी शाहरुख़ पिता अय्यूब खान MDMA ड्रग का नशा करने का आदि है , आरोपी के विरूद्ध थाना सदर बाजार पर अपराध धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त दोनों प्रकरणों में कुल 04 आरोपियों के कब्जे से कुल 60 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 08 ग्राम MDMA ड्रग व 01 दो पहिया वाहन और 01 चारपहिया वाहन (कुल मशरूका 15 लाख रुपए) जप्त कर प्रकरण में विवेचन आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही संबंधित थानों के द्वारा की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले





