
✓आरोपी के कब्जे से 01अवैध फायर आर्म्स(12 बोर देसी कट्टा ) जप्त ।
शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी (1).मयंक पिता पूनम वर्मा उम्र 24 साल नि. 89 वीर सावरकर नगर जूनी इंदौर जो अवैध फायर आर्म्स लाकर सप्लाई करने इंदौर शहर में घूम रहा है, जिसे अपराध शाखा एवं थाना जूनी इंदौर की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा
आरोपी के कब्जे से कुल 01 अवैध फायर आर्म्स (12 बोर देसी कट्टा) बरामद कर, थाना जूनी इंदौर पर अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट. का पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है । आरोपी पूर्व में भी मारपीट के मामले में जेल निरुद्ध हो चूका है।
आरोपी मयंक वर्मा पर अग्रिम कार्यवाही थाना जूनी इंदौर द्वारा की जा रही है।

