हीरानगर थाने के पास चाकू अड़ाकर युवक को लूटा, चाकू सहित दो बदमाश गिरफ्तार
चार दिन पूर्व जेल से छूटा बदमाश कर रहा था लूटपाट, चाकू-मोबाइल और बाइक जब्त। मुख्य आरोपित मादक पदार्थों की सप्लाई के मामले में चार दिन पूर्व ही जेल से छूटा है। आरोपित महिला मित्र पर खर्च करने के लिए करता था लूट।

- चार दिन पूर्व जेल से छूटा बदमाश कर रहा था लूटपाट, चाकू-मोबाइल और बाइक जब्त।
- मुख्य आरोपित मादक पदार्थों की सप्लाई के मामले में चार दिन पूर्व ही जेल से छूटा है।
- आरोपित महिला मित्र पर खर्च करने के लिए करता था लूट। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
- पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा तो पुलिस से बचने के लिए उन्होंने जवानों से हाथापाई भी की।
हीरानगर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो राहगीरों से लूटपाट करते थे। मुख्य आरोपित मादक पदार्थों की सप्लाई के मामले में चार दिन पूर्व ही जेल से छूटा है। बदमाशों से दो चाकू, मोबाइल, बाइक जब्त हुई है। आरोपित महिला मित्र पर खर्च करने के लिए लूट करता था।
डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, स्कीम-78 निवासी नीरज मोहनलाल मालवीय के साथ सोमवार दोपहर बापट चौराहा पर लूट हुई थी। बाइक सवार नीरज को बदमाशों ने चाकू अड़ाया और फोन छीन लिया। चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों को खबर मिली तो करीब एक किमी तक पीछा किया और आरोपित लोकेश निवासी रेडवाल कालोनी और रोहित कोरी निवासी भागीरथपुरा को पकड़ लिया। आरोपितों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की।
दोनों बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं कई केस
टीआइ पीएल शर्मा के मुताबिक, आरोपितों से दो चाकू मिले हैं। दोनों ही बदमाशों पर गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। रोहित मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के मामले में जेल में बंद था। शुक्रवार को ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। पुलिस अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
युवक को चाकू मारा
हीरानगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात 32 वर्षीय सतीश चौहान को आरोपित सोनू चौरसिया और उसके साथियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सोनू और सतीश का पुराना विवाद है। सतीश का आरोप है कि आरोपित जबरदस्ती गाड़ी पर ले गए और आइटीआइ चौराहा पर चाकुओ से हमला कर दिया।
महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार,चोरी के फोन मिले
जूनी इंदौर थाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ा है। आरोपित चोरी के फोन ठिकाने लगाने की कोशिश में थे। पुलिस ने आरोपितों से पांच फोन बरामद किए हैं। टीआइ शैलेंद्रसिंह जादौन के मुताबिक, आरोपित सुरेश रंगा, दिनेश मोहिते, संगीता मोहिते, सरला मोहिते और अलका मोहिते निवासी तिखी बाबरे धुले महाराष्ट्र हैं। सभी को पुलिस ने सैफी नगर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले