कांग्रेस द्वारा देपालपुर विधानसभा के बेटमा में कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं विचार मंथन बैठक का आयोजन किया गया… बैठक के पश्चात बैंड बाजे के साथ सभी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे।आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर दुग्ध संघ सांची के अध्यक्ष मोती सिंह पटेल उपस्थित थे…कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सोहराब पटेल ने की एवं विशेष अतिथि के रूप में युवक कांग्रेस इंदौर शहर अध्यक्ष रमीज खान उपस्थित थे… इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर किया गया… इस दौरान अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में माननीय कमलनाथ की अगुवाई में सरकार बनने की बात कही… इस दौरान देपालपुर विधानसभा के मिजाज को देखते हुए यहां से अबकी बार स्थानीय उम्मीदवार की मांग भी इस आयोजन में दिखाई दी… हालांकि इस मामले में मीडिया के समक्ष वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी कुछ भी स्पष्ट बोलने से बचते रहे…. वही अपने उद्बोधन में इंदौर दुग्ध संघ सांची के अध्यक्ष एवं देपालपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रबल दावेदार मोतीसिंह पटेल ने उपस्थित लोगों के बीच अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखी…पटेल ने कहा कि वे पूरे विधानसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है… तथा देपालपुर क्षेत्र की सभी समस्याओं को नजदीक से जानते हैं
