रमेश मेंदोला के टिकट की घोषणा होते ही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं एवं मेंदोला समर्थकों में हर्ष की लहर छा गई.. और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के गली-गली चौराहे चौराहे पर समर्थकों ने नाचते-गाते हुए मिठाइयां बांटी…
इस दौरान दादा दयालु रमेश मेंदोला को सांवरिया सेठ कहने वाले समर्थक संजीव चौरसिया ने 56 दुकान पर मिठाइयां खरीदते ही मिठाई बांटना शुरू कर दी… इसके बाद विजयनगर चौराहा पर भी अपना स्वीट्स से मिठाई खरीद कर खूब मिठाइयां बांटी… यहां से परदेसी पुरा चौराहा और फिर उसके बाद टेंपो स्टैंड चौराहा सुखलिया स्थित श्री कुंदकेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान का पूजन अर्चन एवं भोग लगाने के बाद राहगीरों,वाहन चालकों एवं उपस्थित लोगों को मिठाइयों का वितरण किया… चौरसिया यहां से सुखलिया स्थित बापट चौराहा पर पहुंचे और यहां पर ढोल धमाकों के साथ नाचते गाते हुए श्री स्वीट्स से मिठाइयां खरीद कर लोगों को बांटी…. चौरसिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए भावुक होते हुए कहा कि दादा दयालु रमेश मेंदोला मेरे जैसे कई लोगों के लिए भगवान है… और मैं उन्हें अपना सांवरिया सेठ कहता हूं… उनका टिकट तो फाइनल ही था पर आज पार्टी से विधिवत टिकट मिलने की खुशी में मैं सांवरिया सेठ दर्शन करने भी जा रहा हूं… आज रमेश मेंदोला का टिकट फाइनल होते ही बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों, महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई तथा दादा दयालु रमेश मेंदोला को रिकार्ड मतों से चुनाव जिताने का संकल्प लिया।
