
✓आरोपी के कब्जे से 04 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल) जप्त।
✓आदतन आरोपी, थाना सिविल लाइन देवास में पंजीबद्ध फायर आर्म्स के अपराध में पहले भी जा चुका है जेल।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि लखानी फैक्ट्री मंदिर के पास एक व्यक्ति फायर आर्म्स सप्लाई करने के लिए घूम रहा है , मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना आजाद नगर द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसने अपना नाम (1)दानिश पिता गुलाम गौस मोहम्मद निवासी ग्राम रसलपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते 04 पिस्टल मिलीं, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।

आरोपी से पूछताछ करते आरोपी दानिश द्वारा अवैध पिस्टल ग्राम सतीपुरा भगवानपुरा जिला खरगोन के सिकलीकर से लाना बताया, आरोपी द्वारा अभी तक 40 से अधिक अवैध पिस्टल देवास जिले मैं खपाना स्वीकार किया, आरोपी से देवास पुलिस ने पिछले कुछ वर्षो मे करीबन 10 अवैध फायर आर्म्स जप्त भी किए है l
आरोपी दानिश के कब्जे से 04 अवैध फायर आर्म्स जप्त कर थाना आजाद नगर में अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

