इंदौर शहर में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। देखा जाए तो प्रत्येक दिन किसी न किसी महिला की दुश्मन की शिकायत थानों में दर्ज पाई जाती है। ऐसा ही एक मामला शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है जहां महिला ने अपने साथ हुई ज्यादा की शिकायत पुलिस को की है।
दरअसल दुष्कर्म की यह घटना इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र की है जहां पर एक पीड़िता ने कुछ समय पूर्व शिकायत आवेदन दिया था। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि सुनील दीक्षित निवासी सुदर्शन नगर इंदौर उसका परिचित है एवं उससे उसका मिलना जुलना होता रहता था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी सुदर्शन ने एक दिन महिला के कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध अवस्था में उसके साथ बलात्कार किया एवं उसका वीडियो बना लिया।
जब महिला को इस बात का पता चला तो उसने आरोपी का विरोध किया एवं आपत्ती जताई और मिलने से मना कर दिया। लेकिन लेकिन आरोपी ने महिला को वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जिससे पीड़ित होकर महिला ने आखिर में पुलिस को शिकायत की जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
