ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच में कार्रवाई करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 12 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की गई है जिसकी कीमत ₹100000 बताई जा रही है
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि संदिग्ध महिला पुरुष अपने मकान से ब्राउन शुगर बचने के लिए टिकट बना रहे हैं सूचना के बाद मल्हारगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संजय कौशल उर्फ मल्ला निवासी कंदीलपुरा और उसकी पत्नी भूरी बाई को पकड़ा जब उनके घर की तलाशी ली गई तो उनके घर में से 12 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर पुलिस को मिली जिन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है जिनसे पूछताछ की जा रही है
