
सोयाबीन काटकर शनिवार को घर जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार से आई एक क्रेन ने टक्कर मार दी। क्रेन महिला को काफी दूर तक घसीटकर ले गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल है।
खुड़ैल पुलिस के अनुसार मृतका अनिता देवड़ा (24) है, उसका पति सुनील निवासी बावड़ी खेड़ा देवास घायल है। जानकारी अनुसार दोनों देवास से देवगुराड़िया सोयाबीन काटने आए थे। बाइक से शनिवार शाम घर जा रहे थे। वे पिवड़ाय के पास पहुंचे तो एक कार वाला ओवरटेक करके निकला। तभी सुनील के सामने अचानक तेज गति से क्रेन आ गई। क्रेन ने दंपती को सामने से टक्कर मार दी।
