इंदौर में होम ट्यूटर से कई बार रेप,8 बार अबॉर्शन:पीड़िता बोली- कोल्ड्रिंक में नशा देकर VIDEO बनाए; साजिश में महिला रिश्तेदार भी शामिल
इंदौर में एमजी रोड पुलिस ने 26 साल की होम ट्यूटर की शिकायत पर आरोपी सुनील दीक्षित, उसकी रिश्तेदार रानी और अन्य के खिलाफ रेप करने ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंदौर में एमजी रोड पुलिस ने 26 साल की होम ट्यूटर की शिकायत पर आरोपी सुनील दीक्षित, उसकी रिश्तेदार रानी और अन्य के खिलाफ रेप करने ओर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दावा किया है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़िता ने पुलिस के सामने दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि-
सुनील दीक्षित (अब आरोपी) मेरा नजदीकी रिश्तेदार है। मेरा उनके घर आना-जाना था। 2014 में एक प्रोग्राम में गई तो वहां से पैदल घर लौट रही थी। तभी सुनील रास्ते में आया और मुझे घर छोड़ने की बात कही। परिचित होने के नाते मैं बाइक पर बैठ गई। बातों-बातों में उसने कहा कि चिमनबाग में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां उसे एक छोटा सा काम है। वह निपटाकर दो मिनट में चलते हैं।
इसके बाद सुनील मुझे रानी नाम की रिश्तेदार के घर ले गया। यहां रानी ने पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया, पीते ही बेसुध हो गई। इसके बाद सुनील ने मेरे साथ रेप किया। वहीं रानी और सुनील ने मिलकर वीडियो बना लिया। इसके बाद होश आने पर मुझे वीडियो बताया और कहा कि जैसा मैं कहूं वैसा करना। जब बुलाऊं आ जाना। नहीं तो तेरे वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा। इसके बाद कहा कि उसका भाई मीडिया में है। इसका कई मंत्रियों के साथ उठना-बैठना है। कुछ भी किया तो समाज में नंगा कर दूंगा। इसके बाद से सुनील मुझे डराने लगा। उसने मुझे आठ बार गर्भवती कर दिया। हर बार मेराअबॉर्शन भी करवाया।
इसके बाद भी सुनील मुझे बुलाता और तरह-तरह की नशीली दवाएं देकर मेरे साथ रेप करता। उसने मुझे लार्ड इन, रेजेता और अन्य होटलों में बुलाया। वह अब अपने भाई से संबंध बनाने के लिए भी दबाव बना रहा है। मैंने सुनील को पुलिस से रिपोर्ट लिखाने की बात कही तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। मैंने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया तो समाज और परिवार में वीडियो वायरल के नाम से बदनाम करने लगा। मैं समाज और परिवार में कहीं भी जा रही हूं, तो सभी मुझे उन फोटो और वीडियो की बात कर रहे हैं।
20 लाख के जेवर, एटीएम कार्ड और लेनदेन के डॉक्यूमेंट रखे
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुनील ने अपनी पत्नी से बचने के लिए मेरा एटीएम कार्ड, बजाज फायनेंस का कार्ड, क्रेडिट कार्ड सभी रख लिए। यह सब वही मैनेज करता है। इनके आधार पर सुनील ने मेरे नाम से लोन भी ले लिया है। लोन की कई किश्तें बाकी हैं। मैं एक लड़के को पसंद करती हूं और उससे शादी करना चाहती हूं। यह पता चलने पर सुनील ने धमकी दी कि शादी करेगी तो मंगेतर को फोटो और वीडियो बता देगा। इतना ही नहीं दोनों की जिंदगी नरक बना देगा। उसने मुझे धमकी दी कि वह मुझे जिंदा गाड़ देगा।
आरोपी ने मेरे, मेरी मां और दादी सभी के जेवर अपने पास रख लिए हैं। इनकी कीमत 20 लाख रुपए है। मैं घूमने के लिए दुबई गई तो सुनील ने मेरे खाते में कुछ रुपए डाले और वहां से सस्ता सोना लाने को कहा। वहां से सस्ता सोना खरीदने के लिए सुनील ने मेरे खाते में कुछ रुपए हवाला के जरिए भी दिए। सोना लेकर आई तो सुनील ने सिंधी कॉलोनी में एक ज्वेलर को पूरा सोना बेच दिया। सुनील का कहना है कि वह मेरी शादी कहीं नहीं होने देगा। अपनी पत्नी को तलाक देकर मेरे से शादी करेगा। मेरे पास मरने के अलावा कोई ओर चारा नहीं है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले