
✓राह चलते लोगो की रैकी कर करता था मोबाईल लुट ।
✓आरोपी के कब्जे से थाना विजयनगर की घटना में गया मोबाईल फोन बरामद ।
✓आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध है कई अपराध ।
इंदौर – शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है । इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लडका सस्ते दाम पर मोबाईल बेचने लिये विजय नगर क्षेत्र में भुसा मंडी के पास में घुम रहा है । बाद मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना विजयनगर इंदौर द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम (1).मनोज पिता बंशीलाल चौहान निवासी नगर निगम क्वाटर काशी पुरी हीरानगर इंदौर का होना बताया ।
आरोपी से पुछताछ करते आरोपी ने बताया कि दिनांक 02.10.2023 को स्कीम नम्बर 78 एम रोड इंदौर से एक व्यक्ति से मोबाईल फोन छीना था जिस पर थाना विजय नगर इंदौर से जानकारी प्राप्त करते अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध होना पाया गया ।
आरोपी ने पुछताछ पर बताया कि वह नशे के आदी है नशा करने के लिये लुट करता था आरोपी से विजय नगर की घटना में गया मोबाईल फोन जप्त किया गया है । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस थाना विजय नगर के द्वारा की जा रही है ।

