
✓क्राइम ब्रांच एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में आरोपीयो के कब्जे से 570 टेबलेट 64.41 ग्राम मो. सा. एवं चोरी के 02 मोबाइल जप्त ।
✓ आरोपीयो ने शहर में नशीली दवाई अल्प्राजोलम टेबलेट की तस्करी करना एवं इंदौर शहर में टैबलेट्स को ऊंचे दामों पर नशे के लिए बेचना किया स्वीकार।
✓आरोपी फरहान पिता जमील खान चंदन वाला आदतन अपराधी है जिनके विरुद्ध लूट, लूट का प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली, चोरी, नकबजनी,अवैध हथियार रखना जैसे कुल 21 गंभीर अपराध इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में पंजीबद्ध है ।
✓आरोपी फरहान पिता जमील खान चंदन वाला आदतन अपराधी है जो वर्तमान में सेंट्रल कोतवाली से जन से मरने की धमकी ,अवैध वसूली के प्रकरण में घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था ।
✓आरोपी फरहान पिता जमील खान चंदनवाला ने अपने अन्य साथियों के साथ पलासिया थाना क्षेत्र में नकबजनी की घटना को अंजाम देना व मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों केअनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि संदिग्ध दो व्यक्ति थाना बाणगंगा क्षेत्र में नमकीन क्लस्टर फैक्ट्री के पास mr4 भागीरथपुरा पर नशीली दवाई अल्प्राजोलम टैबलेट्स जो नशे के लिए उपयोग की जाती है तस्करी/ बेचने हेतु खड़े हैं । मुखबिर सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में संदिग्धो को घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (01). फरहान पिता जमील खान चंदन वाला नि.17/1 रानीपुरा पत्ती बाजार थाना सेंट्रल कोतवाली इंदौर, एवं (02). अकील अंसारी पिता इलियास अंसारी नि.रानीपुरा अनार बाग सुलभ शौचालय के पास ps सेंट्रल कोतवाली इंदौर बताया । आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 64.41 ग्राम कुल 570 अल्प्राजोलम टेबलेट्स होना पाया गया ।
आरोपियों के कब्जे से 64.41 ग्राम कुल 570 अल्प्राजोलम टेबलेट्स, मोबाइल जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना बाणगंगा इन्दौर पर अपराध धारा 8/22 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, एवं उक्त नशीली दवाइयां कहां से लाई गई उसके स्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

