इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है इसमें पुलिस का यह कहना है कि आरोपी और लड़की दोनों ही नाबालिक है वह दोनों एक दूसरे को पूर्व से जानते थे। हालांकि पुलिस नें प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल घटना परदेशिपुरा क्षेत्र मे रहने वाली एक नाबालिक छात्रा कि है। छात्रा के परिजन 2 दिन पूर्व परदेशिपुरा पूरा थाना पहुंचे और उन्होंने पुलिस को शिकायत की कि उनकी बेटी के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है और वह गर्भवती हो चुकि है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने प्रारंभिक पूछताछ में यह बताया है कि लड़की और वह दोनों एक दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच में दोस्ती थी और दोनों की राजी मर्जी से ही यह सब हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट एवं अन्य धराओ में प्रकरण दर्ज कर उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।
