
✓आरोपियो से 02 आटो सवारी रिक्सा (कीमती करीबन 6 लाख रुपए) बरामद ।
✓ थाना संयोगितागंज एंव थाना आजाद नगर क्षेत्र से उक्त आटो रिक्सा चुराना कबूल किया ।
✓दो सगे भाई आरोपियो ने दिया था वारदात को अंजाम ।
✓ रात्री में घर के बाहर खडे आटो रिक्सा को बनाते थे निशाना ।
✓ एक आटो रिक्सा का खोल रखा था इंजन ,कबाडियो को बेचने की फिराक में थे ।
इंदौर – थाना क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की कुछ सन्दिग्ध 02 सवारी आटो रिक्सा लिये खडे है ,जो एक सवारी आटो रिक्सा का इंजन खोल रहे है हो सकता है इनके पास यह दोनो आटो रिक्सा चोरी की हो उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने मुताबिक योजना के उक्त आरोपीगणो को संबंधित थाने के साथ संयुक्त कार्यवाही में पकडा, जिनका नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमश: (1) राहुल चौहान पिता भागीरथ चौहान उम्र 20 साल नि. देवधर्म टंकी के पास पावर हाऊस के पीछे गांधी नगर इन्दौर,(2) विष्णू चौहान पिता भागीरथ उम्र 22 साल नि. सदर तथा इनके साथ 03 नाबालिक बाल अपचारी के होना बताया । आरोपियो के पास 02 सवारी आटो रिक्सा मिले जिनके नम्बर एम. पी. 09 आर.7189 तथा एम. पी. 09. आर. 7529 के होने पाये गये।
उक्त सवारी आटो रिक्सा के बारे मे जानकारी प्राप्त करते क्रमश थाना संयोगितागंज व थाना आजाद नगर से चुराना कबूल किया , आरोपीगणो ने एक आटो रिक्सा के इंजन को कबाडी को बेचने के लिये खोल लिया था , उक्त आरोपीगणो में विष्णू चौहान व राहुल चौहान दोनो सगे भाई है जो आटो रिक्सा चोरी करते है । जिसपर उक्त दोनो वाहन आरोपीयो से बरामद किये गये ,उक्त वाहनो की जानकारी निकलते थाना संयोगितागंज इन्दौर एंव थाना आजाद नगर पर पूर्व से ही चोरी के प्रकरण पंजीबद्व होना पाये गये ।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ अन्य साथियो के बारे में जानकारी निकलने सहित आरोपीयो के विरुद्ध थाना संयोगितागंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

