
कचरा संग्रहण, जीटीएस, देवगुराडिया टेचिंग ग्राउण्ड प्लांट, आईसीसीसी, राजबाडा का अवलोकन किया। इंदौर। स्वच्छता में छटी बार नंबर वन इंदौर शहर की स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रदेश/शहर के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आ रहे है। बांग्लादेश के विभिन्न जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियो के 13 सदस्यीय दल द्वार इंदौर के सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के तहत शहर के विभिन्न स्थानो का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन श्रद्धा तोमर, एनजीओ के दीपक साहु उपस्थित थे।

बांग्लादेश के निरोद चन्द्र मंडल ज्वाइंट सेक्रेटरी पॉवर डिविजन मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर एनर्जी एंड मिनल रिसोर्स एंड एनपीडी बांग्लादेश, मोहम्मद इमीन खान डिप्टी सेक्रेटरी मिनिस्ट्र ऑफ एग्रीकल्चर बांग्लादेश, मोहम्मद सेफुल इस्लाम मजुमदार ज्वाइंट सेक्रेटरी ऑफ लोकल गर्वमेंट, कुरेशी महमुदीन, मोहम्मद रहमान, ममुनुर रशीद, सनवोर रहमान, अमीर रहमा, सिद्धीकी जोबीर, शबिना लबिब, तनवीर मसुद, अब्दुल कलाम रईद, फेसल महमुद खान सहित बांग्लादेश के विभिन्न शहरो के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियो के दल द्वारा सीटी बस आफिस में इंंदौर निगमआयुक्त हर्षिका सिंह से भेंट की । इस अवसर पर आयुक्त द्वारा इंदौर के स्वच्छता अभियान की प्रेजेटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई।

आयुक्त सिंह द्वारा प्रेजेटेशन के माध्यम से इंदौर के स्वच्छता अभियान के बारे में बताया कि किस प्रकार से पूर्व में इंदौर में जगह-जगह कचरा पेटिया हुआ करती थी, जिस कचरा पेटी के आस-पास कचरे के ढेर लगा हुए होते थे, इसके पश्चात इंदौर ने स्वच्छता अभियान के तहत इंदौर को कचरा पेटी से मुक्त करते हुए, शहर के चिंहित वार्ड में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन चलाये, जिनका जीपीएस सिस्टम के माध्यम से मॉनिटरिंग किया जा रहा है, सभी कचरा संग्रहण वाहनो अपने निर्धारित रूट व समय पर अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कर रहे है। शहर को ओडीएफ मुक्त कैसे किया, पहले गीला-सुखा कचरा संग्रहित किया जाता है, अब हर दिन 6 बिन की तर्ज पर 6 प्रकार का कचरा संग्रहित किया जा रहा है। थैला बैंक, बर्तन बैंक, डिस्पोजल फ्री क्षेत्र, जीरो वेस्ट इवेंट, जीरो वेस्ट शादी, नाला सफाई अभियान, नाला क्रिकेट, नाला मेडिकल चेकअप, नाला फुटबॉल, नाला दंगल व अन्य गतिविधियेां के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनो से संग्रहित कचरे को गारबेज कचरा ट्रांसर्फर स्टेशन तक किस प्रकार से पहुंचाया जा रहा है, इस सेग्रिगेट कचरे को किस प्रकार से टेªचिंग ग्राउण्ड पर डिसेंटलाईज्ड मटेरियल रिकवरी प्लांट व ड्राय वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट में प्रोसेस किया जा रहा है। टेचिंग ग्राउण्ड में निर्माणधीन बायागैस प्लांट के संबंध में भी बताया कि यह एशिया को बडा बायोगैस सीएनजी प्लांट है जहां पर गीले कचरे से बायोगैस का निर्माण किया जाकर उसे लोक परिवहन में उपयोग किया जा रहा है।
अधिकारियो के दल द्वारा इंदौर के सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के तहत न्याय नगर, अमितेष नगर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, 6 बिन सेेग्रिगेशन, स्टार चौराहा स्थित गारबेज कचरा ट्रांसफर स्टेशन, देवगुराडिया टेचिंग ग्राउण्ड स्थित 400 टीपीडी मेकेनाईज्ड एमआरएफ प्लांट, 550 टीपीडी बायो सीएनजी प्लांट, 100 टीपीडी सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, वेस्ट बायोमेडिटेशन साईट, सीटी बस आफिस स्थित आईसीसीसी कमंड सेंटर, राजबाडा में स्वच्छता मॉडल व विभिन्न प्लांट का अवलोकन किया।

