
इंदौर के राऊ में एक छात्रा के साथ स्कूल में ही छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने टीचर को पकड़ा उसका कबूलनामा करवाया। इसके बाद उसे थाने ले गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। कोर्ट में छात्रा के बयान के साथ मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यदि कुछ और अपराध मिला तो आरोपी टीचर पर धाराएं बढ़ सकती हैं। राऊ पुलिस के मुताबिक घटना उमियाधाम स्कूल की है। यहां 9 वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली छात्रा की शिकायत पर स्कूल में ही रवि कावलिया निवासी राजलक्ष्मी कॉलोनी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि सर आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ और गंदी हरकत करते हैं।
उसने डर के कारण किसी को यह बात नहीं बताई। इसी डर के कारण छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। मां ने पूछताछ की तो उसने स्कूल टीचर रवि कावलिया की हरकतों के बारे में बताया। जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी लगी तो वे स्कूल पहुंचे और वहां से टीचर को लेकर थाने गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
बजरंग दल के जिला संयोजक राम दांगी का कहना है कि जब भी बच्चियों के साथ इस तरह के कृत्य कोई भी व्यक्ति करेगा सगंठन पूरी ताकत से आवाज उठाएगा।
यह बताया छात्रा ने
छात्रा ने बताया कि 25 सिंतबर को लंच होने के चलते वह अकेली बाथरूम गई। इस दौरान वहां रवि सर आ गए और बाथरूम का गेट लगा दिया। बुरी नीयत से मेरे सीने पर हाथ फेरने लगे। मैं चिल्लाई लेकिन मेरी आवाज किसी नहीं सुनी। इसके बाद मैंने कहा कि आपकी यह हरकतों के बारे में सबको बताउगी। तो रवि सर ने डरा दिया कहा कि यह बात किसी को बताई तो जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद रवि सर से अपने आप को छुड़ाया और वहां से भाग गई। 21 और 23 सिंतबर को भी रवि सर ने मेरे साथ ऐसी हरकत की। लेकिन मैंने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। इसके कारण मैंने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। बाद में हिम्मत कर मां को पूरे मामले में जानकारी दी।
छात्रा के बयान के बाद बढ़ेगी धाराएं
बताया जाता है कि टीचर रवि ने छात्रा को ब्लैकमेल भी किया था। इस मामले में छात्रा के बुधवार को कोर्ट में बयान होगे। जिसके बाद रवि के खिलाफ धाराएं बढ़ सकती है।

