
- बच्चे कालेज पहुंचे तो फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। विधायक की दखलअंदाजी के बाद आरोपित को किया गिरफ्तार।
- पीड़ित बच्चों ने भंवरकुआं पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ की थी शिकायत।
- आरोपित ने बच्चों को एडमिशन का झांसा देकर रुपये और दस्तावेज ले लिए थे।
- पहले पुलिस ने कहा आरोपित रुपये लौटा देगा, विधायक के कहने पर दर्ज हुआ केस।
भंवरकुआं थाना पुलिस ने अंतिम बघेल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने 20 आदिवासी बच्चों से बीएड में एडमिशन के नाम पर लाखों रुपये लिए थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक,
आरोपित के खिलाफ कुमार मंजू चौहान सहित अन्य बच्चों ने शिकायत दर्ज करवाई है। अंतिम ने अरिहंत कालेज में एडमिशन का झांसा दिया और बच्चों से रुपये व दस्तावेज ले लिए। बच्चे कालेज पहुंचे तो फर्जीवाड़ा सामने आया। बच्चे खुद आरोपित को थाने ले गए, लेकिन पुलिस ने कहा कि वह रुपये लौटा देगा। मामला विधायक सुरेंद्रसिंह बघेल तक पहुंचा तो उन्होंने अफसरों से चर्चा कर कायमी करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।
