
औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर थाना की दिग्थान चौकी अंतर्गत डकैती की योजना बनाते पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, धारदार फालिया सहित अन्य हथियार बरामद किए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित पिता बंशीधर मंडलोई (22) कुम्हार मोहल्ला बेटमा जिला इंदौर, उबेद पिता इसराइल खां (20) निवासी सागोर रोड बेटमा जिला इंदौर, सुनिल पिता हिंदू सिंह चौहान (21) निवासी ग्रिड रोड बिजली आफिस के पास बेटमा जिला इंदौर, राम पिता बापूसिंह पवांर (22) निवासी रजाक कालोनी बेटमा जिला इंदौर, करण पिता विक्रम चौहान जाति बलाई (21) निवासी शांतिनगर बेटमा जिला इंदौर को ग्राम दिग्ठान में चौहान पेट्रोल पंप पर डकैती करने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया।
सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों से एक 12 बोर का देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक तेज धारदार फालिया, एक लोहे का तेज धारदार छुरा, एक लोहे का पाइप, रस्सी, आरी, पेचकस, मिर्च पाउडर जब्त किया।
इन पुलिस कर्मियों का रहा सराहनीय कार्य
कार्रवाई में उनि योगेंद्र सिंह जादौन, चौकी प्रभारी दिग्ठान थाना सागौर, सउनि कैलाश परिहार, प्रआर मोहन बोड़ाना, प्रआर गुलसिंह अलावा, आर राधामोहन, आर संदीप, आर मुकेश और सैनिक शिव का सराहनीय योगदान रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह ने चौकी स्टाफ को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

