कोविड के दौरान माता-पिता को खोने वाले बच्चों से कलेक्टर इलैयाराजा ने किया संवाद-बच्चों को साइकिल, मिठाई और उपहार दिए।
इंदौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अनूठी संवेदनशील पहल के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित कर कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की समस्याएं सुनने के लिये संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इंदौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अनूठी संवेदनशील पहल के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित कर कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की समस्याएं सुनने के लिये संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना एवं प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के पात्र बच्चो से संवाद कार्यक्रम के तहत कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने रूबरू चर्चा की। इस दौरान बच्चों के पालकगण भी मौजूद थे। इनसे भी समस्याओं को सुना गया, उनका हाथोहाथ निराकरण किया गया। बच्चों को साईकिल, मिठाई, स्कूल बैग और अन्य उपहार भी दिये गये। साथ ही बच्चों और उनके परिजनों को भोजन भी कराया गया।
गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे अपने नाना-नानी, मामा, मौसी, दादा-दादी, चाचा-चाची, बड़े पापा आदि के साथ पहुंचे थे। बच्चों को पूर्ण सम्मान के साथ हॉल में बैठाया गया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने प्रत्येक बच्चे को अपने समक्ष मंच पर पालकगण के साथ बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बच्चों से उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली। पुछा गया कि उन्हें कहीं स्कूल में दिक्कत तो नहीं आ रही हैं। फीस जमा करने में कोई परेशानी तो नहीं हैं। अन्य कोई पारिवारिक परेशानी तो नहीं हैं। मकान और अन्य संपत्ति संबंधी समस्या तो नहीं हैं। इस अवसर पर कुछ बच्चों ने समस्याएं बताई जिसका हाथोहाथ निराकरण किया गया। कलेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उन्हें हौसला दिलाया कि वे किसी भी तरह की चिंता नहीं करें। जिला प्रशासन उनकी हर समस्या के निराकरण के लिये तत्पर हैं। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जायेगी। प्रशासन पालक के रूप में उनके साथ रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। बच्चों और पालकगणों को पूर्ण सम्मान के साथ भोजन भी कराया गया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, सहायता संस्था के डॉ. अनिल भण्डारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले