देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

नाबालिग निकला 8th की स्टूडेंट से रेप का आरोपी:इंदौर के दो थानों में भटकने के बाद बीजेपी नेत्री के बेटे पर दर्ज हुई FIR

इंदौर में 8th क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा दुष्कर्म के कारण गर्भवती हो गई। छात्रा का पेट दर्द होने पर एक रिश्तेदार महिला ने जब उसका पेट देखा तो उसे शंका हुई।

Abhishek Raghuvanshi3 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में 8th क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा दुष्कर्म के कारण गर्भवती हो गई। छात्रा का पेट दर्द होने पर एक रिश्तेदार महिला ने जब उसका पेट देखा तो उसे शंका हुई। बाद में डॉक्टरों ने चैकअप के बाद उसे चार माह से अधिक का गर्भ बताया। इस मामले में परिवार पहले विजय नगर थाने पहुंचा। यहां घटनास्थल परदेशीपुरा होने के चलते उन्हें वहां भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी लड़का बीजेपी नेत्री का बेटा है। वहीं पीड़िता भी बीजेपी पार्षद के परिवार से जुड़ी है।

परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक 15 साल की लड़की की शिकायत पर परदेशीपुरा में ही रहने वाले आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, रेप और चाकू लेकर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 1 अक्टूबर को उसके पेट में दर्द हो रहा था। बुआ को इस बारे में बताया जिसके बाद प्रेग्नेंसी किट से चेक करने पर परिवार को इस बारे में पता चला।

पीड़िता ने बताई दुष्कर्म की पूरी कहानी…
मैं 8th की स्टूडेंट हूं।स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान वैन से सुबह 7 बजे स्कूल आती-जाती हूं। इसके बाद साढ़े बारह बजे वैन से ही घर आती हूं। शाम 5 बजे मां अपनी स्कूटी से नंदानगर इलाके की कोचिंग पर छोड़ने जाती है। इसके बाद वहां से पैदल अपनी नानी के घर चली जाती। रात 8 बजे मां यहां मुझे हर दिन लेने आती।
आरोपी मुझे कोचिंग के बाहर ही खड़ा मिलता। उसने मुझसे बात की और कहा कि वह प्यार करता है। मैंने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने बात करने का दबाव बनाया। तब मैं भी उससे बात करने लगी। वह घुमाने भी ले जाता और हम दोनों

मोबाइल पर बात करते थे।
28 फरवरी 2023 को वह गणेश मंदिर नंदानगर लेकर गया। इसके बाद उसने कहा कि परिवार के लोग तुमसे मिलना चाहते हैं। तुम कल शाम 6 बजे आ जाना। 1 मार्च को कोचिंग गई तब वह मुझे कोचिंग के बाहर ही मिला। वहां से पैदल अपने घर लेकर आ गया। जब घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था।

मैंने उससे घर वालों के बारे में पूछा तो उसने गेट लगा दिया और अंदर चलने के लिए कहने लगा। इसके बाद इधर-उधर हाथ लगाकर जबरदस्ती करने लगा। मैंने रोका तो उसने चाकू दिखा कर डराया और कहा कि चिल्लाई तो अच्छा नहीं होगा। बाद में उसने कपड़े उतार कर जबरदस्ती की और चाकू दिखाकर कहा कि जब भी बुलाऊं आ जाना।

अपने परिवार को बताया तो ठीक नहीं होगा। मेरे बारे में जानकारी निकाल लेना। इसके बाद वह कोचिंग से कई बार मुझे घर ले गया और मेरे साथ जबरदस्ती की। 1 सितंबर को वह कोचिंग के बाहर मिला। मुझे जबरदस्ती घर ले जाने लगा। मैंने कहां कि मेरा पेट खराब है। मेरी तबीयत भी कुछ ठीक नहीं है। लेकिन उसने घर चलने का दबाव बनाया।

मेरे कई बार इनकार करने पर भी उसने मेरे साथ रेप किया। इसी दिन मेरी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और मेरे पेट में दर्द होने लगा। मैं दर्द से परेशान होती रही। 1 अक्टूबर को मेरे पेट में ज्यादा ही दर्द हुआ। मेरी बुआ घर आई तो उन्हें दर्द को लेकर बताया। इसके बाद उन्होंने मेरा पेट चेक किया तब उन्हें अजीब लगा तो मेरे पेट में बच्चा होने की बात पता लगी।

दो थानों में हुई परेशान
छात्रा का परिवार पहले इस मामले में विजय नगर थाने पर शिकायत लेकर रविवार सुबह पहुंचा। लेकिन यहां पहले अधिकारी नहीं मिले। बाद में महिला अधिकारी ने पूरी बात सुनकर घटनास्थल परदेशीपुरा होने की बात कही। इसके बाद देर शाम परदेशीपुरा थाने पहुंचे। यहां रात में पुलिस अधिकारियों ने बातचीत के बाद केस दर्ज किया। आरोपी की मां बीजेपी महिला मोर्चा में है। क्षेत्रीय नेताओं के साथ कई कार्यक्रमों में नजर आती रहती है।

पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो
आरोपी इलाके में घूमता रहता है। उसने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ वीडियो भी अपलोड किया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस पर भी केस दर्ज नही करने को लेकर काफी दबाव बनाया गया। लेकिन नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के बाद अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से लेकर केस दर्ज कर लिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑