
रविवार को हुई एक दुखद घटना में बड़ी भमौरी के 9 बच्चे घायल हो गए। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक रमेश मेंदोला ने अस्पताल जाकर उपचार के बारे में डॉक्टरों से चर्चा की। एक बच्चा आईसीयू में भर्ती है।
जानकारी के अनुसार राम नगर इलाक़े की मालवीय नगर बस्ती में बैठाए गणेश जी की मूर्ति को विसर्जित कर सभी घायल हुए बच्चे वापस लौट रहे थे। तभी भमोरी पुल के पास भोपाल पांसिंग कार ने ओवर ट्रेक करने के दौरान लोडिंग टेम्पो ट्रैक्स को टक्कर मार दी
