
✓देश के विभिन्न राज्यों से चोरी एवं लूट के मोबाईल फोन को खरीदने– बेचने वाले आरोपीगण धाराएं।
✓थाना रावजी बाजार के अपराध में संलिप्त थे आरोपीगण, उक्त अपराध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच इंदौर ने पकड़ा मुख्य एवं साथी आरोपियों को।
✓शातिर चोरी व लूट के मोबाईल ले जाकर विदेशों में मुख्य आरोपी जितेन्द्र के माध्यम से (नेपाल और थाईलेंड) बेचते थे ।
✓क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से मोबाईल हुये जप्त ।
✓आरोपीयो के द्वारा संगठित रुप से चोरी व लूट के मोबाईलो को मुख्य आरोपी मोहित उर्फ टिंकू तथा जितेन्द्र को बेचना किया स्वीकार ।
इंदौर पुलिस द्वारा चोरी व लूट संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा चोरी व लूट के अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम में अपराध शाखा इंदौर में थाना रावजी बाजार में पंजीबद्ध अपराध जिसमें आरोपी के घर से बडी संख्या में मोबाईल जप्त हुये थे तथा आरोपीगण अपराध पंजीबद्ध होने की दिनांक से ही लगातार फरार चल रहे थे ।
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आरोपीगणो की तकनिकी जानकारी निकालते हुये आरोपी (1) दिवान सिंह पिता भगवान सिंह उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पीरझलार बडनगर उज्जैन एवं साथी (2) संजू पिता फरकालाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पीरझलार, बडनगर उज्जैन को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपीगणो के कब्जे से मौके पर महंगे चोरी व लूट के मोबाईल जप्त हुये है पूछताछ में आरोपीगणो द्वारा इन्दौर , उज्जैन व महाराष्ट्र में चोरी व लूट कर बडी मात्रा में मोबाईल फोन मोहित उर्फ टिंकू के माध्यम से मुख्य आरोपी जितेन्द्र को बेचना स्वीकार किया ।
क्राइम ब्रांच द्वारा माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपीगणो से पूछताछ की जा रही है जिसमे उनके कब्जे से और भी कई मंहगे मोबाईल फोन जप्त होने की संभावना है, क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा प्रकरण में विवेचना के आधार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

