इंदौर में लॉ स्टूडेंट पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव:आरोपी महिला बोली- मेरे पास कई रईस लड़कों के रिश्ते, मजे करोगी
इंदौर की खजराना पुलिस ने विजय नगर में रहने वाली एक महिला के खिलाफ धमकाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में कार्रवाई की है।
इंदौर की खजराना पुलिस ने विजय नगर में रहने वाली एक महिला के खिलाफ धमकाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में कार्रवाई की है। महिला एक लॉ की स्टूडेंट का लगातार पीछा कर उस पर आए दिन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती है।
तीन दिन पहले भी महिला ने लॉ की स्टूडेंट और उसकी सहेली को रोका और धमकाया। इस पर पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस धमकाने वाली महिला की तलाश कर रही है।
एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह के मुताबिक 26 साल की युवती ने मंगलवार को थाने आकर बताया कि रफीकुनिशा उर्फ सना उर्फ पायल खान निवासी सत्यम विहार कॉलोनी मैरीयट होटल के पीछे विजय नगर उस पर आए दिन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला के खिलाफ धर्म परिवर्तन और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता लॉ की स्टूडेंट है और मूल रूप से सोनकच्छ की रहने वाली है। इंदौर में तीन साल से पढ़ाई कर रही है।
मुस्लिम बन जाओ, रईस लड़के हैं, काफी रुपया मिलेगा
लॉ स्टूडेंट ने पुलिस को पहले लिखित शिकायत की। जिसमें बताया कि वह आरोपी महिला करीब एक साल से आए दिन आते-जाते उसका पीछा करती है। स्टूडेंट ने बताया कि उसके मुंह बोले मामा सलीम से दूर रहने को लेकर बार-बार धमकाती है। अवैध संबंधों को लेकर ताने मारती है। करीब आठ दस दिनों से उसकी हरकतें बढ़ गई। उसने रास्ते में रोककर कहां कि वह मुस्लिम बन जाओ। उसके लिए अच्छा अमीर लड़का ढूंढ देगी। काफी रूपया भी दिलाएगी। किसी चीज की कमी नही रहेगी।
तीन दिन पहले फिर की हरकत
स्टूडेंट ने बताया कि 23 सितंबर को वह और उसकी सहेली मयूर अस्पताल के पास से जा रहे थे। तभी रफीकुनिशा रास्ते में मिली और दोनों को रोक लिया। वह कहने लगी कि तुम्हारे लिए अच्छा मुस्लिम लड़का मिल गया है। तुम कहो तो बात कराती हूं। मैने बकवास करने से मना किया और सहेली का हाथ पकड़कर आगे बढ़ी। तो उससे कहने लगी कि तुम्हें भी सलीम ने रख लिया है।
तुम भी मुस्लिम बन जाओ। मेरे पास बहुत रईस लड़के हैं। दोनों मजे करोगी। खूब पैसा मिलेगा। तुम्हारे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में लाभ भी मिलेगा। इसके बाद रफीकुनिशा से कहा कि तुमने बहुत परेशान किया है। थाने जाकर शिकायत करेंगे, तो वो बोली की कोर्ट कचहरी में कुछ नहीं होगा। उसने धमकी दी कि दोनों के साथ ऐसा कांड करवाएगी कि मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी।
सलीम के आसपास भी मत दिखना। इसके बाद वहां से चली गई। पीड़िता इसके बाद बहुत घबरा गई। तीन दिन तक डर के कारण कमरे से बाहर नहीं निकली। अपने मामा और उनके दोस्त काे जानकारी दी। जिसके बाद रफीकुनिशा के खिलाफ केस दर्ज कराया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले