बिजली के बढ़ते दामों पर रोक लगाने जन समस्याओं को लेकर बिजली उपभोक्ता संगठन के लोगों द्वारा इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया गया जहां हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की।
बिजली उपभोक्ता एसोसेशियन के इंदौर जिले के सचिव सोनू शर्मा ने बताया कि बिजली सेवा को लेकर निजीकरण की खबरें लगातार सामने आ रही है प्रदेश की जनता पहले ही बेतहाशा बड़े हुए बिलों के झटको से बेहाल है तो वही झोपड़िया में रहने वाले के बिलों से परेशान है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर आज डेवलपर उन्होंने प्रदर्शन किया जहां बिजली के दाम काम करने, बिजली संशोधन बिल 2021 रद्द करने, आकलन के अनुसार बिजली खपत व अन्य नाम से बिलों में धांधली करने वालों पर कार्रवाई करने सहित अन्य मांगों को लेकर उन्होंने आज ज्ञापन दिया है ।
