
दौर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंच गई है। जहां इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गई है।
राष्ट्रपति द्रैपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वे इंदौर और जबलपुर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आईसेक (आईएसएसी) अवार्ड सेरेमनी में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर इंदौर से भारतीय वायुसेना के विमान से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगी।
महामहिम राष्ट्रपति शाम 4 बजे जबलपुर पहुंचकर आईआईटीडीएम ऑडिटोरियम में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नये भवन की आधार शिला रखेंगी। इसके बाद 5:45 बजे जबलपुर से वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी।
