
इंदौर | लेनदेन के विवाद में आरोपी ने एक युवक पर नुकीली वस्तु से हमला कर उसे घायल कर दिया।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घायल का नाम वासु स्वामी पिता विजय स्वामी निवासी सुखदेव नगर एरोड्रम है। उसकी रिपोर्ट पर आरोपी लालू ठाकुर निवासी स्मृति नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मारपीट व हमले की घटना एयरपोर्ट रोड पर कार शोरूम के सामने हुई।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि रास्ते में आरोपी लालू मुझे मिला और बोला कि मेरे रुपए कब दे रहा है। मैंने बोला किस बात के रुपए तो उसने नाराज होकर गालियां दीं। मैंने गाली देने से मना किया तो उसने हमला कर दिया उसने किसी नुकीली वस्तु से मेरे सिर में वार कर दिया। इससे सिर से खून निकलने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी जाते-जाते बोला कि मेरे रुपए नहीं दिए तो जान से खत्म कर दूंगा।
