
कनाड़िया थाना क्षेत्र में भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कनाड़िया पुलिस ने 14 वर्षीय लड़की की शिकायत पर मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 18 अगस्त की बताई गई है। आरोपित ने किशोरी को काम के बहाने बुलाया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।उ सने धमकी दी कि घटना के संबंध में बताने पर बदनाम कर देगा। घर का सामान बाहर फेंक कर उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा देगा।
तबीयत खराब रहने लगी तो माता-पिता को बताई घटना
पीड़िता का स्वास्थ्य खराब रहने लगा तो करीब एक महीने बाद उसने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इस पर गुरुवार को आरोपित विनय के खिलाफ केस दर्ज करवाया। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक, आरोपित विनय को गिरफ्तार कर लिया है।
