
✓आरोपी Mhow में रहते साइबर सेल एसटीएफ क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ,पुलिस , स्टूडेंट ब आम नागरिकों से कर चुका है फ्रॉड
✓थाना क्राइम ब्रांच इंदौर ब थाना आजाद नगर में प्राप्त शिकायत में आरोपी के द्वारा स्वयं को साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ,एसटीएफ, अधिकारी बताकर छात्र से बैंक अकाउंट में आए पैसों के मामले का निराकरण , एवं एफआईआर से बचाने के लिए ऐठ लिए थे 2 लाख 60 हजार रुपए
✓अच्छा मुनाफा कमाने जैसे खाते वादे कर शेयर एडवाइजरी के नाम से कई लोगो करीब 40 लाख रुपए प्राप्त किए थे मुख्य आरोपी के द्वारा।
✓ आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद नगर इंदौर में धोखाधडी सहित अन्य धाराओं में किया गया अपराध पंजीबद्ध।
शहर में अपराध नियंत्रण हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक फर्जी साइबर सेल अधिकारी द्वारा फरियादी से बैंक अकाउंट में आए पैसों के संबंध फरियादी को डरा धमकाकर साइबर सेल में एफआईआर करने की धमकी देकर 2 लाख 60 हजार रुपये ऐठ लिए तथा और अधिक पैसो की मांग की जा रही है । जिसे अपराध शाखा इंदौर व थाना आजाद नगर की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पकड़ कर उसके विरुद्ध थाना आजाद नगर इंदौर पर अपराध धारा 419 , 420 , 384 , 389 , 294 IPC 120 बी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में मुख्य आरोपी (1).शिवम पिता नरेश चावरे निवासी C2 गिरनार सिटी सिमरोल रोड इंदौर से पूछ ताज करते उसके द्वारा अपने साथी चित्रांश शर्मा निवासी कोदरिया इंदौर के साथ मिलकर ,कविता मिश्रा, कदम सिंह मीणा व ओम प्रकाश चाय वाला अन्य लोगो से शेयर मार्केट , प्लाट दिलवाने के नाम पर फ्रॉड किया गया था मुख्य आरोपी शिवम पिता नरेश चावरे को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं का अपराध पंजीबद्ध कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना आजाद नगर इंदौर द्वारा की जा रही है।

