पत्नी और उसके दोस्त से परेशान था, इसलिए खाया जहर:अकाउंटेंट ने कहा, इंसाफ नहीं मिला तो फिर से जहर खा लेगा, 8 दिन बाद भी FIR नहीं
इंदौर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाले अकाउंटेंट ने पिछले गुरुवार की रात जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर मां अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने तीन बार बयान के प्रयास किये। शनिवार को अकाउंटेंट के बयान हुए।
इंदौर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाले अकाउंटेंट ने पिछले गुरुवार की रात जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर मां अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने तीन बार बयान के प्रयास किये। शनिवार को अकाउंटेंट के बयान हुए। उन्होंने बताया कि पत्नी और दोस्त की हरकतों से तनाव में था। अभी तो माता-पिता ने बचा लिया। लेकिन दोनों पर कार्रवाई नहीं हुई और उसे इंसाफ नहीं मिला तो बच नहीं पाएगा। घटनाक्रम को आठ दिन बीत गए हैं, लेकिन मल्हारगंज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया।
मल्हारगंज इलाके के जनता क्वार्टर में रहने वाले अभिषेक पुत्र जगदीश प्रसाद ने गुरुवार रात जहर खा लिया। मां मंजुलता ने उसे अर्पण नर्सिग होम में भर्ती कराया। अभिषेक ने जान देने के पहले डेढ़ पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा। उसने पत्नी और दोस्त के संबंधो को लेकर खुलासा करते हुए कई तरह की बातें लिखीं। गुरुवार रात को सूचना के बाद पुलिस पहुंची। लेकिन आईसीयू में होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो सके।
इधर शनिवार रात तक अभिषेक के बयान हो पाए। पुलिस को दिए बयान में उसने डिप्रेशन के चलते जान देने का कदम उठाने की बात कही। पुलिस से कहा कि लगातार पत्नी और दोस्त के धमकाते हैं। अभी तो उसके माता-पिता ने बचा लिया। लेकिन इंसाफ नहीं मिला तो फिर से जहर खा लेगा।
अभी भी मिल रही धमकी
परिवार की तरफ से हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने टीआई लोकेन्द्र भदौरिया से बात की थी। उन्होंने कारवाई के लिये कहा। लेकिन घटनाक्रम को 8 दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। अभिषेक को परिवार के लोग छुट्टी कराकर घर ले गए। यहां बहू ने इसके बाद भी विवाद किया। वहीं दोस्त नितिन के परिचितों की तरफ से शिकायत वापस लेने और बयान बदलने को लेकर धमकी मिल रही है।
अधिकारियों से परामर्श लेकर केस दर्ज करेंगे
इस मामले में जांच कर रहे एएसआई विजय बहादुर यादव ने बताया कि अभी और बयान होना बाकी है। वैसे मामले में अफसरों को जानकारी देकर उनसे राय लेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसी जानकारी भी मिली है कि पति-पत्नी का कोर्ट में केस चल रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले