गत दिनों हुई जोरदार बारिश के कारण शहर के अधिकतर स्थानों पर जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई थी और जल जमाव के कारण मलेरिया एवं डेंगू के मच्छरों की उत्पत्ति अत्यधिक मात्रा में होने के कारण इंदौर शहर में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है डेंगू मलेरिया के बढ़ते मरीजों को लेकर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी बीएस सेतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों हुई अत्यधिक बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई और इसी जल जमाव के कारण मलेरिया और डेंगू के मच्छर उत्पन्न होते हैं कल तक डेंगू के 12 मैरिज की जानकारी सामने आई थी इस सीजन में कुल डेंगू के 144 मैरिज अब तक अस्पताल में इलाज हेतु आए हैं और फिलहाल में 17 मैरिज एक्टिव मरीजों के रूप में संख्या दर्ज की जा रही है डॉ सेठिया ने आगे बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए आम जनता को अपने घर में जमा हुए पानी को खाली करना है जालीदार दरवाजा लगे फुल आस्तीन की शर्ट पहने मॉस्किटो कॉइल का इस्तेमाल करें इन मच्छरों से बचने के सारे उपाय करें
