स्वागत मंचों से यात्रा पर फूल बरसाए जा रहे हैं। यह यात्रा राऊ से सभी विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई विधानसभा दो के कुलकर्णी नगर तक जाएगी। इंदौर में यहीं यात्रा का समापन होगा। वहीं यह यात्रा इंदौर में कुल 12 किमी घूमेगी। इस दौरान सभाएं नहीं होगी, केवल रथ के ऊपर से जहां उचित होगा मुख्यमंत्री आम जनता को नुक्कड़ सभा के माध्यम से संबोधित करेंगे।
यात्रा शुरू करते हुए सीएम शिवराजसिंह ने कहा जनता के समर्थन के साथ यात्रा चल रही है। बीजेपी को जनता खुले मन से आशीर्वाद दे रही है। क्योंकि जनता हमारा परिवार हैं, मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं। आज जन आशीर्वाद यात्रा के लिए ही मैं इंदौर आया हूं। कांग्रेस के ऊपर सब योजनाओं को बंद करने का आक्रोश है। वहीं मीडिया के सवाल (बीजेपी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर आप क्या कहेंगे) के जवाब में सीएम बोले कि कुछ नहीं कहूंगा।
दोपहर 1.30 बजे – राजीव गांधी चौराहे के पास राऊ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने JCB मशीन से बड़ी माला और पुष्प वर्षा कर शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया
यात्रा में सीएम के साथ भाजपा महासिचव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मालिनी गौड़, शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजपा नेता मधु वर्मा, सावन सोनकर सहित अन्य बड़े नेता मौजूद हैं।।
