
इंदौर। वर्षा रुकने के पश्चात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगम द्वारा किये जा रहे सड़क ईमल्शन पैचवर्क के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्षेत्रीय झोनल अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर एवं आयुक्त द्वारा वर्षा रुकने के पश्चात बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का नागरिकों की आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए जनकार्य विभाग द्वारा नगर निगम रोड, नंदलालपुरा, गाड़ी अड्डा, कलाल कुई मस्जिद, जंजीर वाला चौराहा, पंचम की फेल, मालवा मिल चौराहा, नेहरू नगर, विकास नगर, परदेशीपुरा, तीन पुलिया, कुलकर्णी नगर तथा अन्य क्षेत्र में किए जा रहे सड़क ईमल्शन पैचवर्क के कार्य निरीक्षण कर पैचवर्क का कार्य निरंतर करने के निर्देश दिए गए। सड़क ईमल्शन /डामर पैचवर्क के निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता के साथ ही कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के संबंध में निर्देश दिए गए।
वर्षा के रूकनेके पश्चात शहर कि ऐसी सड़के जो वर्षा काल के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी उन्हें ईमल्शन, डामर पैच वर्क के माध्यम से दुरुस्त किया जा रहा है। 19 जोन में 19 टीम लगातार कर रही कार्य पैच वर्क का कार्य किया जा रहा हैं, रात्रि में भी पेचवर्क कार्य किया जा रहा है ।
निगम द्वारा शहर के समस्त जोन के विभिन्न क्षेत्रों जिनमें शिवाजी वाटिका, दवा बाजार, शंकर गंज, जिंसी मेन रोड, सुभाष मार्ग, बड़ा गणपति, गोल मंदिर के पास, अटल द्वार रोड, लाल का बगीचा, जंजीर वाला चौराहा से लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल के मध्य, जेल रोड जैन मंदिर के सामने, सदर बाजार, विश्रांति भवन चौराहा,परदेशीपुरा के पास, बेकरी वाली गली, विजय नगर चौराहा, विक्टोरिया अर्बन के पास, नगर निगम रोड, नंदलालपुरा, गाड़ी अड्डा, अमर टेकरी, जीण माता मंदिर रोड, सुभाष नगर, विकास नगर, कलाल कुई मस्जिद, जंजीर वाला चौराहा, पंचम की फेल, मालवा मिल चौराहा, नेहरू नगर, विकास नगर, परदेशीपुरा, तीन पुलिया, कुलकर्णी नगर, प्रतिक्षा ढाबा, महू नाका चौराहा, बियाबानी चौराहा एवं शहर के विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों पर ईमल्शन/डामर पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है इसी के साथ शेष रही क्षतिग्रस्त सड़कों पर देर रात्रि तक भी पैचवर्क का कार्य लगातार जारी रहेगा
