
देशभर मैं गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी है, इस वर्ष गणेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा इसी क्रम में गणेश चतुर्थी शुभ अवसर पर इंदौर के ह्रदय स्थल राजवाडा के पास गणेश बाल भक्ति मित्र मंडल द्वारा कोयला बाखल प्रांगण में सुप्रसिद्ध ओखलेश्वर हनुमान जी के स्वरुप में गणेश जी की प्रतिमा को विराजित किया जाएगा ! सिद्ध रुद्रावतार हनुमान जी की प्रतिमा इसीलिए दुर्लभ एवं अनूठी है क्योंकि हनुमान जी के एक हाथ में शिवलिंग है यह हनुमान जी की प्रतिमा इंदौर से 45 किलोमीटर दूर खंडवा रोड पर घने जंगल में ओखलेश्वरधाम के नाम से प्रसिद्ध है! समिति के प्रमुख प्रियंक गुप्ता एवं अंकित सुमेले ने बताया कि यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर 1008 श्री दादू महाराज जी के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में होता है !कार्यक्रम का यह से 23वा वर्ष है, हर वर्ष यहां एक तीर्थ स्वरुप में गणेश जी प्रतिमा को विराजित किया जाता है! पिछले दो वर्षों में गुजरात के प्रसिद्ध कष्टभंजन हनुमान जी महाराज स्वरूप एवं उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश जी के स्वरूप की प्रतिमा को विराजित किया जा चुका है! इसी क्रम में इस वर्ष गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रसिद्ध ओखलेश्वर हनुमान जी के स्वरुप में गणेश जी के स्वरूप की प्रतिमा को विराजित किया जाएगा क्योंकि हनुमान जी महाराज सभी भक्तों के संकट को दूर करते हैं! इसीलिए सभी दर्शनार्थियों के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी एवं सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए हुए सिद्ध,अभिमंत्रित प्राण प्रतिष्ठित रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे , एवं 10 दिवसीय गणेश उत्सव में 23 सितंबर शनिवार को प्रसिद्ध भजन गायक रवि जयसवाल द्वारा संगीतमय में सुंदरकांड की प्रस्तुति एवं आकर्षक नृत्य होगा, एवं 27 सितंबर बुधवार को महाआरती छप्पन भोग एवं महा प्रसादी की व्यवस्था रहेगी ,समिति के द्वारा प्रतिदिन बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी एवं विजेताओं को मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर 1008 श्री दादू महाराज जी एवं क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय जी द्वारा विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे, आयोजन में समिति के सदस्य आकाश पालीवाल, अंकित सुमेले, जयंत माथे ,रवि पांचाल ,राम शर्मा , अजय पाटिल , आकाश सिंह पुरोहित ,सर्वेश सुमेले, अमित पुरवइया, अजय पाटिल, हर्ष राठौर ,रजनीश परमार, सौरभ राठौर, राहुल बुंदेला ,मोहित तोमर वैभव गीरोठयां, अंकित जयसवाल द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।, उक्त जानकारी अंकित सुमेले द्वारा दी गई है! उल्लेखनीय है कि शहर के मध्य क्षेत्र में कोयला बाखल गणेश जी की विशिष्ट पहचान बन गई हैं जिस कारण विशेष रूप से महिलाएं दर्शनों के लिए अधिक संख्या में आती है।
