
इंदौर | बिना सुरक्षा इंतजाम के एक ठेकेदार ने युवक को लोहे की चद्दर निकालने ऊपर चढ़ा दिया। अचानक वह पास के डक्ट से नीचे गिर गया। उसकी हालत गंभीर है।
एरोड्रम पुलिस ने पीड़ित 35 वर्षीय करण सिंह निवासी मारुति पैलेस की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार गणेश मोहे के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना नगीन नगर स्थित बॉडी क्रश जिम की है। फरियादी ने बताया मैं शनिवार को ठेकेदार के साथ नगीन नगर में जिम की छत पर लगी लोहे की चद्दर निकालने गया था। ठेकेदार के कहने पर मैं छत पर चढ़कर चद्दरें निकाल रहा था, तभी पड़ोसी के मकान में बने डक्ट से गिर गया। मुझे हाथ, पैर, पेट व कमर में चोट आई है।
