
वर्ग विशेष के लोगों ने किया हमला। पुलिस बल तैनात करना पड़ा। चाकू और पथराव में तीन लोग घायल।
कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को वर्ग विशेष के युवकों ने क्रिकेट खेल रहे युवकों पर हमला कर दिया। आरोपितों ने महिलाओं और रिश्तेदारों को बुलाकर पथराव तक कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआइ वेदेंद्र सिंह के मुताबिक, घटना दौलतगंज स्थित उर्दू स्कूल के मैदान की है। पुलिस ने रितेश पुत्र लेखराज वर्मा निवासी दौलतगंज की शिकायत पर आरोपित शोएब, इमरान, अब्दुला, तौफिक और शबाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रिश्तेदारों ने भी किया पथराव
रितेश के मुताबिक, वह कार्तिक वर्मा, रजत वर्मा, सुमित वर्मा, अंकुश वर्मा, हर्ष साहू के साथ क्रिकेट खेल रहा था। आरोपित शोएब चाकू लेकर आया और गालियां दी। उसने चाकू लहराते हुए कहा कि तुम लोगों की क्या इच्छा है। रितेश ने उसे समझाया तो हाथ में चाकू मार दिया। उसके दोस्त इकबाल, अब्दुल्ला भी आकर मारपीट करने लगे। शोएब के पिता मोहम्मद आरिफ और शबाना ने पथराव किया। हमले में सुमित, रजत भी घायल हो गए। टीआइ के मुताबिक, पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
