
शहर में वाहन चुराने वाले तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। तीनों चोर अलग-अलग चोरियां करते हैं। उनसे 9 वाहन जब्त हुए हैं। संयोगितागंज टीआई विजय तिवारी के अनुसार इलाके में लगातार चोरियां हो रही थीं। इसके चलते कई कैमरे खंगाले गए। इसमें बदमाशों के आने-जाने के टाइमिंग और रूट का अध्ययन किया गया।
इसी आधार पर अलग-अलग जगहों के कैमरे चेक करते हुए तीनों चोरों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। इनसे 2 ऑटो रिक्शा, 1 ई-रिक्शा और 6 बाइक जब्त हुई है। ये बदमाश वाहनों को खोलकर भी बेच देते थे। अब इनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
