
इंदौर | बक्षी गली के एक घर में कई दिनों से ताला लगा देख पड़ोसी युवक ने वहां से गहने चुरा लिए। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि चिमनबाग पर गहने बेचने की फिराक में युवक घूम रहा है। इस पर पुलिस ने यश वरखेडे निवासी बक्षी गली राजबाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी बोला नशा करता हूं, इसलिए कर्ज हो हो गया था। उसे चुकाने के लिए चोरी की। आरोपी ने कबूल कि पड़ोसी के घर ताला देखा तो चोरी कर ली। उसने कुछ जेवर सराफा में ललित राठौर को बेचे हैं। ललित को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है।
ऐसे हुआ खुलासा
एक कस्टमर को ज्वेलरी पसंद आई तो उसने उसका कैरेट चेक करवाया। मशीन ने उसे शून्य घोषित कर दिया। जांचने पर वह बेनटेक्स की निकली। इस पर शोरूम मैनेजर आदिल मंसूरी ने फुटेज देखे तो गजेंद्र चोरी करते नजर आया।
