
एबी रोड स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से सोने के जेवर चुराने वाले कर्मचारी गजेंद्र उर्फ गज्जू को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इसके कब्जे से 10 लाख का माल भी मिला है। कुछ जेवर वह सराफा में गला चुका था, उसकी रिकवरी में पुलिस जुटी है।
विजय नगर टीआई रवींद्र गुर्जर ने बताया कि घटना सी-21 मॉल के सामने स्थित एक ज्वेलरी शोरूम की है। आरोपी शोरूम में रखे जेवर के फोटो खींचकर ले जाता था। फिर सराफा मंे बेनटेक्स की हूबहू ज्वेलरी बना लेता था। इसने कुछ जेवर सराफा में गला दिए और उसकी जगह बेनटेक्स के जेवर रख दिए थे। चोरी के जेवर गलाने वाले सुनील और विशाल सोनी को भी पुलिस ने सहआरोपी बनाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
