इंदौर लसूरिया पुलिस ने गव वंश की तस्करी कर रहे एक लोडिंग वाहन को पकड़ा है जिसमें गोवंश भरकर इसकी तस्करी के लिए इंदौर की ओर लेकर आ रहे थे जिसकी सूचना हिंदू संगठन को मिली और हिंदू संगठन ने और पुलिस ने मिलकर लोडिंग वाहन को पकड़ा है
दरअसल हिंदू संगठन ने पुलिस को सूचना दी थी कि देवास की ओर से एक लोडिंग वाहन आ रहा है जिसमें गोवंश भरा हुआ है सूचना के बाद पुलिस और हिंदू संगठन ने नंबर के आधार पर एक लोडिंग वाहन को पड़ा जिसकी तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से 6 गोवंश क्रूरता पूर्वक भरकर रख गए थे जिन्हें पुलिस ने बरामद कर गौशाला पहुंचाया है वही अजय और रामु नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उन पर गोवंश अधिनयम के तहत मामला दर्ज किया गया है
