इन्दौर की सराफा थाना पुलिस ने ऐसे तीन चोरों को गिरफ्तार किया जिन्होंने अपनी ही मौसी के घर से कार , मोबाइल और नगदी चोरी की थी पकड़े गए तीनो आरोपीयो को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है
दरअसल पूरी घटना इन्दौर के सराफा थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की है यहा रहने वाले फरयादी अशोक ने पुलिस को शिकायत की थी कि 13 तारीख की रात घर से एक फोर व्हीलर वाहन , मोबाइल और नगदी चोरी हो गया था जिसको लेकर पुलिस ने एक टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि एक चोरी की कार सुखदेव विहार कॉलोनी के पास खड़ी हुई है सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में तीन लोग बैठे हुए मिले जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रिंस उर्फ ऋतिक , सागर और अमन होना बताया जब उनसे पूछताछ को तो उन्होंने चोरी करना कुबल किया। वही चोरी करने वाले आरोपी में फरयादी अशोक का भतीजा प्रिंस उर्फ ऋतिक भी शामिल था वही पुलिस पूछताछ में आरोपीयो ने बताया कि घूमने फिरने के हिसाब से कार चोरी की थी और कार के साथ घर मे रखा मोबाइल और नगदी भी चोरी करना कुबुल किया है फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपीयो को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है
