
✓ शातिर आरोपी ने एमजी रोड क्षेत्र में से मोटरसाइकिल चोरी एवं जूनी इंदौर क्षेत्र से मोबाइल व नगदी चोरी की वारदात को दिया था अंजाम।
✓आरोपी के कब्जे से चुराई हुई दोपहिया वाहन एवं मोबाइल बरामद।
✓आदतन आरोपी अंकित के विरुद्ध पहले से पंजीबद्ध है थाना मल्हारगंज में चोरी के 02 अपराध एवं थाना एरोड्रम में आबकारी अधिनियम का 01 अपराध।
इंदौर — शहर में चोरी, नकबजनी ,वाहन चोरी, लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार संपत्ति संबंधी प्रकरणों के फरार आरोपियों के विरुद्ध लग्गातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति दोपहिया वाहन चोरी एवं लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है मुखबिर सूचना पर संबंधित थाने के साथ संयुक्त कार्यवाही में आरोपी (1).अंकित चौहान पिता भगवान सिंह निवासी आम्रकुंज कॉलोनी,एरोड्रम रोड इंदौर को पकड़ा ।
आरोपी से पूछताछ करते, आरोपी के द्वारा थाना एमजी रोड क्षेत्र से फरियादी की 01 एक्टिवा वाहन को चोरी कर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर फरियादी के द्वारा पहले से थाना एमजी में धारा 379 का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
एवं दूसरी वारदात आरोपी के द्वारा जूनी इंदौर क्षेत्र में की ओर फरियादी के हाथो से मोबाइल, नगदी एवं घडी लूट कर दोपहिया वाहन से फरार हो गया,जिस पर फरियादी के द्वारा पहले से थाना जूनी इंदौर में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
आरोपी के कब्जे से चुराई गई मोटरसाइकिल, लूटे हुआ मोबाइल आदि बरामद कर, आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही संबंधित थाना जूनी इंदौर के द्वारा की जा रही है।

