
- इंदौर पुलिस की साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने व जागरूकता लाने के उद्देश्य कार्यशाला।
इंदौर। सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ एंड लीगल स्टडीज विभाग के स्टूडेंट्स के लिए इंदौर पुलिस की क्लास आयोजित की गई।।इसमें साइबर क्राइम से बचने का तरीका बताया गया। इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहतअति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर, पुलिस टीम के साथ सेज यूनिवर्सिटी इंदौर में पहुंचे। सायबर अवेयरनेस के तहत सेज यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ एंड लीगल स्टडीज विभाग के लिए आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने 153 वीं कार्यशाला में करीब 1000 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों से अवगत कराया। पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की केस स्टडी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड, सोशल मीडिया का दुरुपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्चुअल वर्ल्ड में प्रत्येक गतिविधि में पूर्ण सतर्कता और सावधानी रखना ही इन अपराधों से सबसे बड़ा बचाव है। अतः सबसे जरूरी रूल यह बनाए की हम अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करेंगे। इस अवसर संस्थान के स्टूडेंटस, स्टाफ भी उपस्थित रहकर साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण बातों को जाना।
