इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के दिग्विजय नगर में इन दिनों रहवासी गांजा तस्करों से खासा परेशान है जहा रहवासियों ने परेशान होकर क्षेत्र में अपने घरों के बाहर पोस्टर लगा दिए है कि गांजा यहां नहीं पीछे मल्टी में मिलता है । वही गांजा पीने वालो को पकड़ने पहुची पुलिस पर आरोपीयो ने हवाई फायर कर फरार हो गए जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के दिग्विजय नगर में रहने वाले रहवासी इन दिनों नशा कारोबारियों और नशा करने वालों से खासा परेशान है जहाँ परेशान रहवासियों ने अनूठे अंदाज में विरोध करते हुए अपने घरों की दीवार पर लिख दिया है कि गांजा यहां नहीं पीछे मल्टी में मिलता है द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में खुलेआम नशा कारोबारी गांजा बेच रहे है और भारी तादाद में युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंस रही है इसके बाद गांजा खरीदने वाले जैसे ही क्षेत्र में पहुचे तो रहवासियों ने पकड़ कर पहले तो उठक बैठक लगवाई उसके बाद पुलिस को फोन कर बुलाया और जैसे ही पुलिस मौके पर पहुची वैसे ही आरोपीयो ने हवा में फायर कर अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गए वही आरोपीयो का भागते हुए सीसीटीवी भी सामने आया है जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपीयो को पकड़ने की बात कह रही है बहरहाल इसके पहले भी रहवासियों द्वारा द्वारकापुरी पुलिस को शिकायत की गई थी मगर पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नही हो पा रही है
