
इंदौर। शहर के साथ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इस सिलसिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने इंदौर जिले के सात अपराधियों को जिलाबदर किया है। जारी आदेश के अनुसार जिन आरोपियों को लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहने पर जिलाबदर किया गया है, उनमें मानपुर थाना क्षेत्र के हरीश शर्मा, चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र के मुकेश, ईशान भैरवे एवं संतोष कबाड़िया, बड़गोंदा थाना क्षेत्र के धर्मेन्द्र जाट, बेटमा थाना क्षेत्र के जितेन्द्र राजपूत तथा सिमरोल थाना क्षेत्र के दिनेश यादव शामिल है। इन आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इन्हें इंदौर से लगे हुए अन्य सीमावर्ती जिले उज्जैन, देवास, धार, खरगोन एवं खण्डवा जिलों की राजस्व सीमा से निष्कासित किया गया है।
