इंदौर शहर के थाना विजयनगर क्षेत्र में लव जेहाद का मामला सामने आया है यहां पर एक युवती नें अपने सहकर्मी द्वारा जबरदस्ती धर्म परिवर्तन और बलात्कार करने का प्रकरण दर्ज कराया है इस मामले में पुलिस नें प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दरसल विजयनगर पुलिस को एक युवती ने बताया है कि वह एक फाइनेंशियल कंपनी में काम करती थी युवती ने रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में केस दर्ज कराया है आपको बता दे कि यह वही लड़की है, जिसे कुछ दिन पहले आरोपी के साथ ही एक होटल में आरोपी कि पत्नी द्वारा ही पकड़ा गया था जब ईस बात कि जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने विजय नगर मे शिकायत दर्ज कराई है।
टीआई रवीन्द्र गुर्जर ने बताया 24 साल की युवती की शिकायत पर आरोपी अरहम यूनुस खान निवासी पाकीजा ग्रीन्स खजराना के खिलाफ रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी मूल रूप से देवास का रहने वाला है इसे गिरफ्तार कर लिया गया है और 376 और अन्य धाराओ सहित प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कि गई है।
