
फर्जी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सब्जी व्यापारी राहुल लाखरे को गिरफ्तार किया है। आरोपित को खुद किशोरी (पीड़िता) ही ले गई थी।
फर्जी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सब्जी व्यापारी राहुल लाखरे को गिरफ्तार किया है। आरोपित को खुद किशोरी (पीड़िता) ही ले गई थी। संबंध बनाने के बाद किशोरी ने मास्टर माइंड हेमंत चौपड़ा को वाट्सएप पर मैसेज कर अलर्ट कर दिया।
विजयनगर पुलिस ने हेमंत पुत्र बाबूलाल चोपड़ा निवासी मालवीयनगर की अधिकृत गिरफ्तारी ले ली। हेमंत के बेटे सिद्धार्थ और दोस्त अरमान से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस ने गुरुवार को मालवा मील क्षेत्र से राहुल लाखरे नामक युवक को गिरफ्तार किया। राहुल मालवा मील पर ही आलू-सब्जी का व्यापार करता है, उससे किशोरी की दोस्ती थी।
घटना के पहले किशोरी खुद राहुल के पास पहुंची और उससे बातचीत की। दोनों ने शराब पी और राहुल के कमरे पर ही शारीरिक संबंध बनाए। साजिश से अनजान राहुल भाजपा नेता की रैली में शामिल होने नीमच चला गया। पुलिस ने गुरुवार को किशोरी की काल डिटेल से राहुल के नंबर निकाले और गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने जुर्म स्वीकार लिया है। एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक अभी राहुल से पूछताछ चल रही है।
मेडिकल रिपोर्ट के लिए बनाए किशोरी ने संबंध
एडीसीपी के मुताबिक हेमंत ने जीतू गुप्ता, राहुल नामदेव और फाजिल से एक करोड़ रुपये वसूलने की साजिश की थी। हेमंत ने कहा था कि दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस मेडिकल परीक्षण करवाती है। रिपोर्ट लिखवाने के लिए शारीरिक संबंध बनाना जरुरी है। किशोरी को घर का कर्जा चुकाना था। उसने राहुल से संपर्क किया और संबंध बना लिए। उसने तुरंत बाद हेमंत को वाट्सएप पर मैसेज कर बताया कि उसने जैसा कहा वैसा ही किया है। घटना के बाद किशोरी हेमंत के बताए स्थान (निपानिया) पहुंची और झाड़ियों में गिर गई।

