इंदौर में होटल व्यवसायी ने खुद को गोली मारी, लिखा- आठ साल पूर्व ही सोच लिया था कि 30 वर्ष तक जीना है
दरवाजे व टीवी पर सुसाइड नोट चस्पा कर होटल व्यवसायी ने खद को मारी गोली। शहर के मारुति नगर में होटल व्यवसायी आदित्य शर्मा ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आदित्य ने सात पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है।
- दरवाजे व टीवी पर सुसाइड नोट चस्पा कर होटल व्यवसायी ने खद को मारी गोली।
शहर के मारुति नगर में होटल व्यवसायी आदित्य शर्मा ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आदित्य ने सात पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है। उसने दरवाजे, टीवी और वार्डरोब पर भी सुसाइड नोट चस्पा किए थे। एक पन्ने पर लिखा कि सबसे पहले राजू भैया (कांग्रेस पार्षद) को फोन लगाना। दोपहर ढाई बजे आदित्य ने वाट्सएप पर स्टेट्स लगाया था। आत्महत्या के पूर्व मोबाइल और वाईफाई का पासवर्ड भी लिखा था।
टीआइ पप्पूलाल शर्मा के मुताबिक, 30 वर्षीय आदित्य शर्मा का शव कमरे में पलंग के पास पड़ा मिला है। रूम में पिस्टल भी मिली, जिससे आदित्य ने गोली मारी है। गोली कनपटी पर दाईं तरफ मारी गई है। आदित्य ने जो पर्चे चस्पा किए हैं, उन पर लिखा कि सारे गेट मैं स्वयं खोलकर सोया था। नीली थैली में कुछ उपहार है जो मैं गोआ से लेकर आया था। एक मंकू और एक सन्नी के घर का है। बाकी दोस्तों के नाम है।
सबसे पहले राजू भैया को फोन लगाओ या मंकू को लगाओ। अगर मेरी आत्मा की शांति चाहते हो तो मम्मी, विन्नू (भाई) तुम मेरे दोस्तों को मेरी मौत का जिम्मेदार मत समझना। मंकू, संजू तुम भी मेरे घरवालों के लिए ऐसा मत सोचना। सब लोग प्रेम से रहना। टीआइ के मुताबिक, आदित्य पार्षद के साथ ही रहता था। एमआर-10 स्थित पार्टनरशिप में आदित्य का होटल है।
सात साल पहले पिस्टल खरीदी, तीन दिन तक लिखा सुसाइड नोट
मैं आदित्य शर्मा पूरे होश में स्वयं के निजी हथियार से गोली मारकर जीवन समाप्त कर रहा हूं। मैंने आठ साल पूर्व ही सोच लिया था कि 30 साल तक ही जिंदा रहूंगा। स्वयं की इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। किसी को परेशान न किया जाए। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। मेरा दोस्ती का शौक रहा है। राजू भदौरिया से मेरा लगाव है। मेरे मरने के बाद मेरे शव को अग्नि दोस्त ही देंगे।
श्रीमान थाना प्रभारी से यह मेरी महत्वपूर्ण डिमांड है। मेरी बड़े भाई से कभी नहीं बनी। मेरी मम्मी को बताना मेरे दोस्त खराब नहीं हैं। मैं उनको रात-रातभर घुमाता था। वो नहीं घुमाते थे। यह हथियार मेरे पास 2016 से है। जिससे खरीदा वह इस दुनिया में नहीं रहा। मैंने बहुत पहले ही यह ठान लिया था कि मैं मां से पहले मर जाऊंगा।
मां के लिए क्या लिखूं… मां ने मुझे लिखा है। मेरा मोबाइल आकाश यादव या आशीष जोशी को दे देना। मां मुझे माफ कर दें। इस जन्म में तेरा हो न पाया। मैं सिद्धू मूसावाला का बड़ा फैन हूं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले