इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच टीम ने 8 ऐसे शातिर बदमाशों को पकड़ा है जो गिरोह बनाकर योजना बद्ध तरीके से चोरी को अंजाम देते थे क्राइम ब्रांच की टीम ने जब बदमाशों से पूछताछ की तो सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि यह सभी बदमाश रक्षाबंधन त्यौहार मनाने और आगामी त्यौहार और अपने ग्रुप के साथियों का बर्थडे मनाने के लिए लूट और चोरी कर रहे थे।
दरअसल क्राईम ब्रांच टीम को सुचना मिली कि 7-8 संदिग्ध लडके LIG खजराना लिंक रोड पर हनुमान मंदिर के पास खडे है जिनका हुलिया श्रीनगर एक्सटेंशन में लुट करने वाले आरोपियो से मिलता जुलता है सुचना मिलते ही क्राइम ब्रांच व थाना एम आई जी इंदौर नें संयुक्त कार्रवाई मे आरोपियों को पकडा जिनकानाम 1 आदित्य पिता रवि काले उम्र 20 साल निवासी राउखेडी सेन्टर पांईट मांगलिया 2 सुमित उर्फ गोलु पिता महेन्द्र चौहान 18 साल निवासी इन्द्रा नगर रेल्वे स्टेशन के पास मांगलिया 3 राजेश पिता बहादुर अग्रवाल 21 साल निवासी चाणक्य पुरी केला माता देवास 4 आकाश पिता कैलाश दायमा 23 साल निवासी कोकला खेडी देवास 5 राम पिता निर्भय सिहं चौहान 19 साल निवासी झांझरवाडी देवास 6 अभय पिता बैजनाथ सिंग 18 साल निवासी इन्द्रा नगर मांगलिया 7 सुमित पिता राजेश राठौर 18 साल निवासी बामनखेडा देवास 8 महेन्द्र उर्फ गोलु पिता जीवन देवडा 19 साल निवासी आवास नगर देवास का होना बताया है।
आरोपियों से पुछताछ करते आरोपी महेन्द्र उर्फ गोलु ने बताया कि वह उक्त रंजनीगंधा एवं पल्स के ऑफिस जी 24 एम आई जी कालोनी इंदौर पर काम करता है उसने ही अपने दोस्तो को पूर्व में इंचार्ज के द्वारा आफिस बंद करते समय रूपये ले जाने की जानकारी दी थी उसके बाद सुनियोजित तरीके से तैयारी कर आफिस इंचार्ज के साथ लुट करने की तैयारी की लेकिन भीड ज्यादा होने से घटना नही कर पाये थे इसके बाद 28 अगस्त को दोबारा अपने साथियो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया और 2 लाख 40 हजार रूपये की लुट की जिसका थाना एम आई जी इंदौर मे प्रकरण दर्ज है।
आरोपियों नें पूछताछ मे बातया कि राम आदित्य सुमित उर्फ गोलु राजेश आकाश एवं अभय के साथ मिलकर गत 3 और 4 सितंबर को उज्जैन जिले में उन्हैल इंगोरिया रोड ग्राम पलसोडा पर नायरा पेट्रोल पम्प पर पम्प कर्मी से 1 लाख 10 हजार रुपये तथा पम्प कर्मी का मोबाईल लुटा था तथा उसी दिन चकरावदा टोल के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्पकर्मियो से 69 हजार रूपये लुटे थे
आरोपियो से 30 हजार रूपये नगदी घटना में प्रयुक्त वाहन व हथियार और उज्जैन मे पेट्रोल पम्पकर्मी से लुटा गया मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

